मोदी सरकार पर महमोहन सिंह का प्रहार, कहा- देश में बढ़ रही है हिंसा और असहिष्णुता

mahmohan-singh-s-attack-on-modi-government-said-violence-and-intolerance-is-increasing-in-the-country
अंकित सिंह । Aug 20 2019 1:09PM

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर बोलते हुए मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। 2004 से 2014 तक देश की कमान संभालने वाले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मॉब लिंचिंग को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा है। मनमोहन ने कहा कि देश पिछले कुछ वर्षों में कुछ परेशान करने वाला रुझान देख रहा है। बढ़ती असहिष्णुता, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, हिंसक अपराधों की बढ़ती घटनाओं और कुछ समूहों की भीड़ द्वारा हिंसा से प्रेरित घटनाएं हमारी राजनीतिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि बाहरी और आंतरिक निहित स्वार्थ के चलते भारत को विभाजित करने के लिए हिंसा और सांप्रदायिक आवेग को उकसाया जा रहा है।

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़