जम्मू-कश्मीर के राजौरी में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया

Jammu and Kashmir

भारतीय सेना को नौशेरा सेक्टर में जब कुछ आतंकवादियों की गतिविधियां दिखी, तब उन्होंने उन पर गोलीबारी की। कुछ देर में दोनों ओर से गोलीबारी हुई। गोलीबारी और विस्फोट में, दो आतंकवादी मारे गए और एक घायल हो गया।

जम्मू। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार रात घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया और दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया तथा एक अन्य को घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना को नौशेरा सेक्टर में जब कुछ आतंकवादियों की गतिविधियां दिखी, तब उन्होंने उन पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि कुछ देर दोनों ओर से गोलीबारी हुई। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग की

इसके बाद एक विस्फोट हुआ, शायद एक घुसपैठिये पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया था। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी और विस्फोट में, दो आतंकवादी मारे गए और एकघायल हो गया। मारे गये आतंकवादियों के शवों को अभी बरामद नहीं किया गया है। ऐसी आशंका है कि पीछे खदेड़ दिए गए उनके साथी मौके से शव को साथ में ले गए हों। एक सूत्र ने बताया, नियंत्रण रेखा के पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और खोज अभियान जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़