TMC के पोस्टर में ममता को देवी दुर्गा और पीएम मोदी को महिषासुर के रूप में दिखाया गया, कांग्रेस और माकपा को बनाया बकरी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'दुर्गा' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'महिषासुर' दिखाने वाले पोस्टर ने राज्य में विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा के एक नेता ने इसे प्रधानमंत्री और सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क करेगी।
बंगाल की 108 नगरपालिकाओं बंगाल निकाय चुनाव का चुनाव 27 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 2 मार्च को होगी। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से बुधवार को इस बाबत जानकारी दी गई है। लेकिन उससे पहले ही एक विवादित पोस्टर से बवाल खड़ा हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'दुर्गा' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'महिषासुर' दिखाने वाले पोस्टर ने राज्य में विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा के एक नेता ने इसे प्रधानमंत्री और सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क करेगी। पोस्टर पश्चिम बंगाल जिले के मदनापुर में लगाया गया था।
ममता को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया
पोस्टर में ममता बनर्जी को देवी 'दुर्गा' के रूप में दिखाया गया है, जबकि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को महिषासुर के रूप में चित्रित किया गया है जो हिंदू पौराणिक कथाओं में एक राक्षस है। पोस्टर में विपक्षी दलों को बकरियों के रूप में भी दिखाया गया है, जिसमें लिखा है कि "अगर किसी और ने उन्हें (विपक्षी दलों) को वोट दिया, तो उनकी बलि दी जाएगी। इससे मदनापुर जिले में हड़कंप मच गया है। स्थानीय भाजपा नेता विपुल आचार्य ने कहा कि नेताओं को देवता के रूप में दिखाना सनातन धर्म का अपमान है। उन्होंने कहा, 'यह हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का भी अपमान है। विपुल आचार्य ने कहा कि भाजपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग (ईसी) से करेगी।
इसे भी पढ़ें: स्टार फुटबॉलर सुरजीत सेनगुप्ता का निधन, 1970 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का थे हिस्सा
टीएमसी नेता अनिमा साहा इस जिले के वार्ड नंबर 1 से पार्टी की उम्मीदवार हैं। हालांकि पूरे मामले पर टीएमसी नेता ने इस से संबंधित जानकारी नहीं होने का दावा किया है। अनिमा साहा ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि यह पोस्टर किसने लगाया है। उनके मुताबिक गलत काम किया गया है।अनिमा साहा ने कहा, "अगर मुझे इस बारे में पता होता तो मैं कभी भी इस तरह के पोस्टर इलाके में नहीं लगने देती।"
This is the poster of Medinipur Ward 1 @AITCofficial candidate Anima Saha. Not only did she insult the Hindus, but she is was openly asking to bu!cher the candidates of the opposition parties! This is the culture of @MamataOfficial and @CEOWestBengal is allowing this to happen. pic.twitter.com/706NXWnuXY
— Rathindra Bose (@rathindraOFC) February 17, 2022
अन्य न्यूज़














