ममता बनर्जी ने राज्यों से बंगाल के फंसे हुए मजदूरों की मदद को कहा

पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने दावा किया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की और भोजन भी उपलब्ध कराया जिसके बाद उन्हें राज्य सरकार की बसों से गंतव्यों तक ले जाया गया। इनमें से अधिकतर लोग असम के थे और देश के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे थे।
ममता बनर्जी का यह पत्र महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, ओडिशा, कर्नाटक और पंजाब के मुख्यमंत्रियों को मिला है। इसमें बनर्जी ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली है कि बंगाल के मूल निवासी ऐसे कई श्रमिक आपके राज्य में भी फंसे हुए हैं। हमें उनके लिए आपात स्थिति में फोन आ रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य तौर पर वे 50-100 के समूह में हैं और स्थानीय प्रशासन आसानी से उन्हें पहचान सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें कोई मदद नहीं पहुंचा सकते, इसलिए मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया अपने प्रशासन को उन्हें संकट के इस समय में बुनियादी आसरा, भोजन और चिकित्सा सहायता मुहैया कराने को कहें।’’ बनर्जी ने यह भी लिखा, ‘‘हम बंगाल में में फंस गये ऐसे लोगों की देखभाल कर रहे हैं।’’West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee has written to 18 Chief Ministers in connection with the people from West Bengal that are stuck in various parts of the country, amid the lockdown. In the letter, she has appealed to the CMs to provide basic amenities to them. pic.twitter.com/lZMfAP5VuH
— ANI (@ANI) March 26, 2020
इसे भी पढ़ें: पहले फारूक और अब उमर हुए 'आजाद', रिहा हो भी गए तो अब करेंगे क्या?
अन्य न्यूज़














