शुक्रवार को पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी करेंगी मुलाकात

Mamata Banerjee
ANI
अंकित सिंह । Aug 4 2022 6:21PM

ममता बनर्जी का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब उनकी पार्टी के नेता पार्थ चटर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल में ही ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट का विस्तार भी किया था। खबर के मुताबिक के ममता बनर्जी शाम 6:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की ममता बनर्जी से यह पहली मुलाकात होगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर आ रही हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक दिल्ली दौरे पर उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। शुक्रवार को दोनों नेताओं की मुलाकात 4:30 पर होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ममता बनर्जी की यह मुलाकात अपने आप में कई मायनों में महत्वपूर्ण है। ममता बनर्जी का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब उनकी पार्टी के नेता पार्थ चटर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल में ही ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट का विस्तार भी किया था। खबर के मुताबिक के ममता बनर्जी शाम 6:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की ममता बनर्जी से यह पहली मुलाकात होगी।

इसे भी पढ़ें: पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों को डराने के लिए कांग्रेस के पास होता है SoP, राजीव चंद्रशेखर ने विपक्षी पार्टी पर साधा निशाना

ममता बनर्जी नयी दिल्ली की चार-दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार अपराह्न रवाना हुईं। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख बनर्जी सात अगस्त को प्रस्तावित नीति आयोग के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा वह विभिन्न विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगी। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी दिल्ली पहुंचने के बाद आज शाम टीएमसी के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय के आवास पर पार्टी के सांसदों से मुलाकात करेंगी। बनर्जी की नयी दिल्ली की यात्रा मुख्यतः नीति आयोग के सत्र में हिस्सा लेने के लिए हो रही है। टीएमसी प्रमुख शनिवार को गैर-कांग्रेसी विपक्षी नेताओं के साथ भी कुछ राजनीतिक मसलों पर संसद के केंद्रीय कक्ष में विचार विमर्श कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ED ने कहा- जांच में सहयोग नहीं कर रहे पार्थ चटर्जी, शुभेंदु अधिकारी बोले- सारा पैसा TMC और ममता बनर्जी का

इसके साथ ही ममता का यह दौरा उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी अहम हो जाती है। ममता बनर्जी की पार्टी ने फिलहाल उपराष्ट्रपति चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। ममता बनर्जी ने एक बार ऐलान किया था कि वह हर संसद सत्र के दौरान दिल्ली आएंगी। इस लिहाज से भी ममता बनर्जी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया है कि ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे से तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का मनोबल बढ़ेगा। तृणमूल कांग्रेस के सांसद लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी एकता में दिखी फूट के बीच भी ममता बनर्जी का यह दौरा बेहद अहम है। हाल के दिनों में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तनाव भी देखने को मिली है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़