कोलकाता की सियासी सड़क पर ममता की पैदल यात्रा

mamta-march-on-kolkata-s-political-road
अभिनय आकाश । May 15 2019 6:32PM

ममता बनर्जी ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति टूटने के विरोध में ट्विटर और फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर विद्यासागर की तस्वीर लगा ली है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में रोज सियासत की नई इबादत लिखने की कवायद दोनों दलों की ओर से लगातार जारी है। दिल्ली में अमित शाह के प्रेस कांफ्रेस और भाजपा नेताओं के मौन प्रदर्शन के बाद ममता बनर्जी ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ममता बनर्जी ने पदयात्रा निकाल कर भाजपा के प्रति विरोध दर्ज किया। ममता ने बेलघाटा से श्याम बाजार तक पदयात्रा निकाल कर भाजपा के खिलाफ अपने प्रदर्शन का अलग रास्ता चुना। जिसमें लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी।

इसे भी पढ़ें: मोदी का ममता पर प्रहार, कहा- सत्ता के नशे में चूर दीदी लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं

बता दें कि मंगलवार को कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। ममता ने आरोप लगाए कि इस झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की एक मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की। ममता बनर्जी ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति टूटने के विरोध में ट्विटर और फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर विद्यासागर की तस्वीर लगा ली है। ममता की यह यात्रा बेलघाटा से शुरू हुई है और श्यामबाजार में नेताजी की स्टेच्यू पर जाकर खत्म होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़