Karnataka के Haveri में मंदिर में पेशाब करने का आरोपी जाफर गिरफ्तार, सुरक्षा बढ़ाई

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

कर्नाटक के हावेरी जिले के शिग्गांव स्थित अंजनेय मंदिर में बृहस्पतिवार रात कथित तौर पर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने 31 वर्षीय मोहम्मद जाफर को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कर्नाटक के हावेरी जिले में एक मंदिर में कथित तौर पर पेशाब करने के लिए 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शिग्गांव शहर में हुई, जिसके बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद जाफर अंजनेय मंदिर में कथित तौर पर घुसा और बाद में परिसर में पेशाब किया। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और इस कृत्य के बारे में उससे पूछताछ की। घटना के बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

पुलिस ने इलाके में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि जाफर पहले अक्सर मंदिर परिसर के आसपास सोया करता था, लेकिन इसको लेकर किसी ने कभी आपत्ति नहीं जताई थी।

पुलिस ने बताया कि उसके इस कृत्य के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़