Manipur Elections 2022: बीजेपी को बीरेन सिंह पर भरोसा, पांच साल पहले का करिश्मा दोहरा पाएगी पार्टी?

Biren Singh
अभिनय आकाश । Feb 18 2022 8:05PM

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर में विकास लाने का श्रेय बीरेन सिंह को दिया। एक चुनावी रैली में, नड्डा ने लोगों से भाजपा उम्मीदवारों को वोट देने के लिए कहा, 'क्योंकि उनके माध्यम से एन बीरेन सिंह अन्य सभी विधायकों के साथ मणिपुर को विकास की ओर ले जाएंगे।

मणिपुर में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पूरे राज्य में एक दिन में पांच से छह जनसभाएं कर रहे हैं। 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को होंगे। लेकिन ऐसी अटकलें भी लगाईं गईं कि अगर भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में दूसरा कार्यकाल जीतती है तो मणिपुर में एक नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर सकती है। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिया है कि मौजूदा मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को एक और कार्यकाल मिल सकता है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर में विकास लाने का श्रेय बीरेन सिंह को दिया। एक चुनावी रैली में, नड्डा ने लोगों से भाजपा उम्मीदवारों को वोट देने के लिए कहा, "क्योंकि उनके माध्यम से एन बीरेन सिंह अन्य सभी विधायकों के साथ मणिपुर को विकास की ओर ले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: RSS का प्रचारक कैसे बना मणिपुर का राज्यपाल, ला गणेशन की अनसुनी कहानी

इस सप्ताह की शुरुआत में मणिपुर के भाजपा प्रभारी संबित पात्रा ने स्पष्ट रूप से दावा किया था कि अगर भाजपा जीतती है तो बीरेन सिंह मुख्यमंत्री होंगे। हमें यह स्वीकार करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भाजपा बीरेन सिंह जी के कुशल नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है क्योंकि उनकी सरकार ने सुशासन और विकास प्रदान किया है। हमारे मन में कोई संदेह नहीं है कि हम दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे और आपके नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में ‘जी23' के नेताओं को जगह नहीं

बीजेपी नेताओं के अनुकूल बयानों के बावजूद बीरेन सिंह अपने बयानों में काफी संयम रख रहे हैं। एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत में बीरेन सिंह ने कहा था कि"सिर्फ एक साधारण कार्यकर्ता (कार्यकर्ता) था। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। यही मेरा काम है। बाकी का फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करता है। मुझसे जो भी करने को कहा जाएगा मैं वह करूंगा। बीरेन सिंह ने घोषणा की कि भाजपा निश्चित रूप से (60 सदस्यीय विधानसभा में) 40 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने भाजपा के विधायकों को "खरीदने" के कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया। 

स्मृति ईरानी ने किया प्रचार

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी भी शुक्रवार को मणिपुर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान यहां का पारंपरिक नृत्य भी किया। वे पूर्वी इंफाल के वानखेई क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान कुछ लोगों ने यहां के पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़