Manipur Sangai Festival 2022: PM मोदी बोले- यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को करता है समृद्ध

PM Modi
ANI
अंकित सिंह । Nov 30, 2022 5:22PM
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि संघाई फेस्टिवल भारत की जैविक विविधता को सेलिब्रेट करने का उत्तम फेस्टिवल है। साथ ही ये भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी सेलिब्रेट करता है। ये फेस्टिवल स्थायी जीवन शैली के लिए जरूरी सामाजिक प्रेरणा भी देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मणिपुर संगई महोत्सव 2022 को संबोधित किया। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कोरोना के चलते इस बार 2 साल बाद संगई फेस्टिवल का आयोजन हुआ। मुझे खुशी है कि ये आयोजन पहले से और भी अधिक भव्य रूप में सामने आया है। ये मणिपुर के लोगों के जज़्बे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि मणिपुर प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की पराकाष्ठा है इसलिए हर कोई मणिपुर की यात्रा करना चाहता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक हार की तरह है जिसमें विभिन्न मोती एक हार में समाए हुए हैं और वे एक ही बार में मिनी इंडिया को दर्शाते हैं।

इसे भी पढ़ें: सूत्रों का दावा, G-20 में आतंकवाद और आपूर्ति श्रृंखला जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा भारत

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि संघाई फेस्टिवल भारत की जैविक विविधता को सेलिब्रेट करने का उत्तम फेस्टिवल है। साथ ही ये भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी सेलिब्रेट करता है। ये फेस्टिवल स्थायी जीवन शैली के लिए जरूरी सामाजिक प्रेरणा भी देता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में त्योहारों और मेलों का इतिहास रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करता है और स्थानीय अर्थव्यवस्था का भी समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि संगई जैसे त्यौहार निवेशकों और उद्योगों को आकर्षित करते हैं और मुझे विश्वास है कि यह क्षेत्र के विकास का प्रवेश द्वार बनेगा। मोदी ने कहा कि जब हम ऐसे आयोजनों को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ जोड़ते हैं तभी इसका पूरा संभावना सामने आता है।

अन्य न्यूज़