Manipur में NRC लागू करने की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने दागे tear gas के गोले

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

इंफाल पूर्व जिले के पोरोमपट में रविवार को जनगणना संचालन निदेशालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। 'कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डिलिमिटेशन' की छात्र शाखा मणिपुर में जनगणना से पहले अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए एनआरसी लागू करने की मांग कर रही है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य द्वार पर ताला लगाने का प्रयास करने पर हुई पुलिस कार्रवाई में एक छात्र मामूली रूप से घायल हो गया।

मणिपुर में जनगणना शुरू करने से पहले राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने की मांग कर रहे विद्यार्थियों ने रविवार को यहां ‘जनगणना संचालन निदेशालय’ के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। ‘कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डिलिमिटेशन’ (जेएफडी) की छात्र शाखा के सदस्य इंफाल पूर्व जिले के पोरोमपट में निदेशालय के बाहर इकट्ठा हुए और नारे लगाते हुए मांग की कि राज्य में एनआरसी लागू होने से पहले कोई भी जनगणना न की जाए। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों द्वारा कार्यालय परिसर में घुसने से रोके जाने पर मुख्य द्वार पर ताला लगाने का प्रयास किया।

उसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने बताया कि इस पुलिस कार्रवाई में एक प्रदर्शनकारी को मामूली चोटें आईं। यह विरोध प्रदर्शन जनगणना 2027 के तहत 17 अगस्त से शुरू होने वाली स्वणगना और घरों की सूची बनाने के चरण से एक दिन पहले हुआ।

घरों की सूची बनाने का मुख्य काम एक एवं 30 सितंबर के बीच होना है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने बिष्णुपुर जिले में मोइरांग महाविद्यालय में गणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में खलल डाला था। जेएफडी मांग कर रहा है कि अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए जनगणना से पहले मणिपुर में एनआरसी करायी जाए, ताकि अवैध प्रवासियों की पहचान हो।

All the updates here:

अन्य न्यूज़