Asian Para Games: भाविना पटेल और Sonal Patel ने टेबल टेनिस में जीता कांस्य

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

भारतीय पैडलर भाविना पटेल और सोनल पटेल ने एशियाई पैरा खेलों के टेबल टेनिस सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया। भाविना को चीन की झांग बियान और सोनलबेन को दक्षिण कोरिया की जियू यून ने शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में कड़ा मुकाबला कर यह पदक हासिल किया।

भारत की भाविना पटेल और सोनल पटेल ने एशियाई पैरा खेलों की टेबल टेनिस महिला एकल स्पर्धा में अपने अपने वर्ग के सेमीफाइनल हारने के बाद मंगलवार को कांस्य पदक जीता। पैरालम्पिक की पूर्व रजत पदक विजेता भाविना को महिलाओं के एकल 4 - 5 वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की आठ बार की पैरालम्पिक चैम्पियन झांग बियान के हाथों 7 . 11, 5 . 11, 7 . 11 से पराजय का सामना करना पड़ा। वहीं सोनलबेन को तीन बार की पैरालम्पिक पदक विजेता दक्षिण कोरिया की जियू यूनप ने क्लास 3 सेमीफाइनल में सीधे गेम में हराया।

पिछली बार कांस्य जीतने वाली भाविना ने 2018 खेलों में रजत पदक जीता था। 40 वर्ष की बियान ने पिछले पैरा एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। गुजरात की 39 वर्ष की भाविना राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं।

4 - 5 वर्ग में वे खिलाड़ी आते हैं जिनका शरीर के ऊपरी हिस्से पर पूरा नियंत्रण हैं लेकिन पैरों या निचले हिस्से में विकार के कारण व्हीलचेयर पर हैं। जकार्ता में 2018 खेलों में युगल रजत पदक जीतने वाली सोनलबेन को गत चैम्पियन यून ने 11 . 7, 11 . 5, 11 . 6 से मात दी। क्लास3 व्हीलचेयर श्रेणी उन खिलाड़ियों के लिए है जिनका बैठने का संतुलन कमजोर होता है और धड़ पर नियंत्रण सीमित होता है, लेकिन उनके हाथ और बाजू की कार्यक्षमता सामान्य या लगभग सामान्य होती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़