Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की बड़ी सफलता के लिए नागरिकों को दिया धन्यवाद

pm modi
ANI
निधि अविनाश । Aug 28 2022 11:28AM

पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान को याद किया, जो 13-15 अगस्त के बीच 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर में आयोजित किया गया था। उन्होंने अभियान को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए नागरिकों को धन्यवाद दिया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो संबोधन मन की बात के माध्यम से राष्ट्र से बात की। यह मन की बात का 92वां एपिसोड है, जिसका पहला संस्करण 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था। पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। 

पीएम मोदी ने याद किया हर घर तिरंगा अभियान

पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान को याद किया, जो 13-15 अगस्त के बीच 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर में आयोजित किया गया था। उन्होंने अभियान को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए नागरिकों को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें: Noida Twin Tower: ट्विन टावर के पास स्थित दो सोसाइटी में रह रहे 5,000 लोगों को निकाला गया

अन्य देशों ने भी मनाया अमृत महोत्सव'

पीएम मोदी का कहना है कि अमृत महोत्सव का जश्न न केवल भारत में, बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी देखा गया।

पीएम मोदी ने नागरिकों से 'पोषण माह' में भाग लेने का आग्रह किया

पीएम मोदी ने कहा कि 'नागरिकों को कुपोषण के खिलाफ वार्षिक 'पोषण माह' में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए'। यह हर साल सितंबर में मनाया जाता है। 

'अमृत सरोवर का निर्माण एक जन आंदोलन है'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “अमृत सरोवर का निर्माण एक जन आंदोलन बन गया है। देश भर में सराहनीय प्रयास देखे जा सकते हैं,”। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़