मन की बात कार्यक्रम संवाद माध्यम है राजनीति नहीं: धर्मेंद्र प्रधान

Mann Ki Baat

उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व समाज की बात करती है, हर वर्ग का विकास करने में जुटी है। जयंत चौधरी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी याददश्त कमजोर है, बच्चे हैं, इसलिये माफ कर देना चाहिए।

आगरा|आगरा में रविवार को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का संवाद माध्यम है यह राजनीति नहीं है।

उन्होंने कहा कि गत तीन चुनावों वर्ग विशेष की बात करने वालों को जनता नकार चुकी है। इस बार भी ऐसा ही होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व समाज की बात करती है, हर वर्ग का विकास करने में जुटी है। जयंत चौधरी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी याददश्त कमजोर है, बच्चे हैं, इसलिये माफ कर देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़