सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: जेपी नड्डा

नड्डा भारतीय जनता पार्टी की डिजिटल राजस्थान जनसंवाद रैली के जरिए जोधपुर और बीकानेर संभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन की शुरुआत में नड्डा ने गलवान घाटी घटना का संदर्भ देते हुए कहा कि आज समय गमगीन है।
उन्होंने कहा, “मैं उनके परिवारों को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। ईश्वर उन परिवारों को शक्ति दे क्योंकि वे सिर्फ उनके परिवार के सपूत नहीं थे वे देश के सपूत थे ... सारा देश उनके साथ खड़ा है ये बात मैं कहना चाहता हूं। ’ इस डिजिटल रैली का आयोजन केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के उपलक्ष्य में किया गया। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के एक साल के काम को पिछले कार्यकाल के काम से अलग करके नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने, छह दशक का काम छह साल में पूरा कर दिखाया है।आज जब देश की सेना गलवान में डटी हुई है तो कांग्रेस के नेता ट्वीट करके फौज का मनोबल गिरा रहे हैं और अपनी बुद्धि का प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या उन्हें अंतरराष्ट्रीय समझौतों की जानकारी नहीं है?: श्री @JPNadda #BJPJanSamvad pic.twitter.com/yGGfYt8ec4
— BJP (@BJP4India) June 20, 2020
इसे भी पढ़ें: लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने स्थगित किए सभी राजनीतिक कार्यक्रम
नड्डा ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र भी किया। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के दौर में भी राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेता गलवान घाटी घटना को लेकर फौज का मनोबल गिराने वाले बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा यह विषय विहीन विपक्ष है। रैली को नड्डा से पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी संबोधित किया।
अन्य न्यूज़












