Rajasthan में अधिकतम तापमान बढ़ा, बांसवाड़ा में पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस पर

temperature rises in Rajasthan
प्रतिरूप फोटो
ANI

इसके अलावा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.5 डिग्री, जालौर में 39.3 डिग्री, फलौदी में 38.6 डिग्री व पिलानी में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जयपुर। राजस्‍थान में गर्मी धीरे धीरे जोर पकड़ रही है जहां बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान बांसवाड़ा में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान बांसवाड़ा में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.5 डिग्री, जालौर में 39.3 डिग्री, फलौदी में 38.6 डिग्री व पिलानी में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: Owaisi का फिर से नीतीश पर निशाना, बोले- हिंसा को रोकने में नाक़ाम रही सरकार, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

सोमवार को जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने वह छुटपुट स्थानों पर बादल गरजने और बूंदाबांदी होने का अनुमान है। वहीं 11 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छाए रहने तथा दोपहर बाद छुटपुट स्थानों पर मेघ गर्जन व बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में आगामी दो-तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़