जेल में मेरे पति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जा रही :खालिद सैफी की पत्नी

Khalid Saifi, United Against Hate Member
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 24 2022 8:29AM
दिल्ली की मंडोली जेल में कैद खालिद सैफी पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों का ‘‘साजिशकर्ता’’ होने का आरोप है। पत्नी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके पति की तबीयत ठीक नहीं है उपयुक्त इलाज नहीं किया जा रहा है।
नयी दिल्ली। दिल्ली की मंडोली जेल में कैद खालिद सैफी की पत्नी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके पति की तबीयत ठीक नहीं है और उनके लिए तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ के संस्थापक सैफी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनकी पत्नी ने दो वीडियो साझा किए, जिसमें वह रोती हुई कह रही हैं कि उन्हें सैफी का फोन आया था और उन्हें बताया कि उनकी (सैफी की) तबीयत ठीक नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उनके पति का उपयुक्त इलाज नहीं किया जा रहा है। वहीं, जेल अधिकारियों ने दावा किया कि सैफी की तबीयत ठीक है।
गौरतलब है कि सैफी पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों का ‘‘साजिशकर्ता’’ होने का आरोप है। दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हो गए थे।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
All the updates here:
अन्य न्यूज़