5th August से पहले गर्माई Kashmir की राजनीति, Mehbooba Mufti ने फिर उठाई अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली की माँग, राज्य भर में प्रदर्शन का ऐलान

Mehbooba Mufti
ANI

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 की बहाली और ‘कश्मीर मुद्दे के समाधान’ की मांग को लेकर पांच अगस्त को पूरे जम्मू-कश्मीर में जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।

जैसे जैसे 5 अगस्त की तारीख करीब आ रही है वैसे वैसे जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का मुद्दा फिर से जोर पकड़ रहा है। हम आपको याद दिला दें कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था और राज्य से लद्दाख को अलग कर दिया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का स्वरूप दे दिया गया था। जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दल समय समय पर अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग उठाते रहे हैं। हालांकि राज्य में सत्तारुढ़ नेशनल कांफ्रेंस ने अब अपना मुख्य जोर पूर्ण राज्य के दर्जे की वापसी पर लगा दिया है। इसी क्रम में संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत वाले दिन नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया था। उस प्रदर्शन से विपक्षी पीडीपी ने दूरी बनाये रखी थी जिस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीखे सवाल उठाये थे। अब पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 की बहाली और ‘कश्मीर मुद्दे के समाधान’ की मांग को लेकर पांच अगस्त को पूरे जम्मू-कश्मीर में जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पीडीपी के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने कहा, ‘‘यहां मौजूद हमारे सभी लोग पांच अगस्त को अपने-अपने जिलों में अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने और कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करेंगे।’’ महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर की गयी अपनी टिप्पणियों के लिए भी खेद जताया। महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘‘अगर कश्मीर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा पर मेरे द्वारा की गई टिप्पणी से कोई आहत हुआ है, तो मैं माफी मांगती हूं।’’ 

इसे भी पढ़ें: पीडीपी अनुच्छेद-370 की बहाली की मांग को लेकर पांच अगस्त को करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन: महबूबा मुफ्ती

हम आपको याद दिला दें कि पीडीपी अध्यक्ष ने 23 जुलाई को जंतर-मंतर का दौरा किया था और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया था। दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि कश्मीर में हालात अलग हैं, क्योंकि वहां सुरक्षा बल उग्रवाद से लड़ रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़