मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी की सदस्यता ली, पीएम मोदी के साथ रैली में साझा करेंगे मंच

Mithun Chakraborty
अभिनय आकाश । Mar 7 2021 12:04PM

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि रैली के दौरान बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत अन्य हस्तियों के भी मंच पर मौजूद रहने की उम्मीद है। अभिनेता मिथुन आज बीजेपी में दोपहर एक बजे शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि मिथुन बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रविवार की रैली को भगवा दल द्वारा इस साल फरवरी में शुरू की गई परिवर्तन यात्रा का समापन कार्यक्रम माना जा रहा है।  भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए भारी भीड़ जुटाने की योजना बनाई है। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने आज औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ली। बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने मिथुन को गले में बीजेपी का  झंडा पहनाकर उनका स्कवागत किया। कहा जा रहा है कि मिथुन बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। बीती रात कोलकाता में बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की और इस दौरान दोनों के बीच काफी लंबी चर्चा हुई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़