किसानों के विरोध के बाद RCEP पर पीछे हटी सरकार: प्रियंका गांधी

modi-government-backtracks-on-rcep-after-farmers-says-priyanka-gandhi
[email protected] । Nov 5 2019 9:04AM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश के किसानों ने पूरी एकता के साथ इसका विरोध किया और स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी मेहनत को विदेशी कम्पनियों के फायदे की भेंट नहीं चढ़ने देंगे।

नयी दिल्ली। क्षेत्रीय समग्र आर्थिक समझौते (आरसीईपी) का हिस्सा नहीं बनने के सरकार के फैसले के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि किसानों के भारी विरोध के चलते सरकार पीछे हटने को विवश हुई। प्रियंका ने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार पूरे गाजे बाजे के साथ आरसीईपी समझौते (किसान सत्यानाश समझौता) के जरिए भारत के किसानों के हित कुचलकर भारत के राष्ट्रीय हित को विदेशी देशों के हवाले करने जा रही थी। 

इसे भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी ! अब गन्ना बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

उन्होंने कहा कि देश के किसानों ने पूरी एकता के साथ इसका विरोध किया और स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी मेहनत को विदेशी कम्पनियों के फायदे की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार को आज आरसीईपी समझौते पर अपना निर्णय रोकना पड़ा है। किसानों बहनों-भाइयों को बधाई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया जिन्होंने इस मुद्दे पर किसानों का व्यापक साथ दिया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार, पराली तो एक बहाना है: मनोज तिवारी

दरअसल, भारत ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौते में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरसीईपी वार्ताओं में भारत की चिंताओं को दूर नहीं किया जा सका है। इसके मद्देनजर भारत ने यह फैसला किया है। भारत के इस फैसले से भारतीय किसानों, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) और डेयरी क्षेत्र को बड़ी मदद मिलेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़