संविधान कमजोर कर रही मोदी सरकार, सामाजिक न्याय के लाभ पलटे गए: खरगे

Kharge
ANI

निजीकरण के माध्यम से दलितों के लिए नौकरियों में कमी और विश्वविद्यालयों में संकाय की भर्ती में गिरावट यह साबित करती है कि मोदी सरकार ‘मनुवादी’ मानसिकता को बढ़ावा दे रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को मोदी सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी की अनुसूचित जाति (एससी) सलाहकार समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों ने दलितों की शिक्षा और नौकरियों के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों की पहलों को उलट दिया है।

खरगे ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आरक्षण को कमजोर कर रही है और भेदभाव को न्यायसंगत ठहराती है, जबकि कांग्रेस ने नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम (1955) और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम (1989) जैसे कानून बनाकर सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाया।

न्होंने कहा कि निजीकरण के माध्यम से दलितों के लिए नौकरियों में कमी और विश्वविद्यालयों में संकाय की भर्ती में गिरावट यह साबित करती है कि मोदी सरकार ‘मनुवादी’ मानसिकता को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वे बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़