चार राज्यों के संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक के लिए ओडिशा पहुंचे मोहन भागवत

Mohan Bhagwat
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत तीन दिन की ओडिशा यात्रा पर मंगलवार शाम यहां पहुंचे। वह यहां संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे जिसका कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजन किया जाएगा।
भुवनेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत तीन दिन की ओडिशा यात्रा पर मंगलवार शाम यहां पहुंचे। वह यहां संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे जिसका कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजन किया जाएगा। बुधवार और बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली बैठक में संघ के ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा अंडमान निकोबार के पदाधिकारी भाग लेंगे।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़