धन शोधन मामला: दिल्ली में छापेमारी कर रही ईडी टीम पर हमला

ED raid
ANI

सूत्रों ने बताया कि मामले में आरोपी अशोक शर्मा और उसके भाई ने ईडी टीम पर कथित तौर पर हमला किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

साइबर धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली में छापेमारी कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर बृहस्पतिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संघीय एजेंसी ने राष्ट्रीय राजधानी के बिजवासन इलाके में हुई घटना के संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच पीपीपीवाईएल साइबर ऐप धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है।

सूत्रों ने बताया कि मामले में आरोपी अशोक शर्मा और उसके भाई ने ईडी टीम पर कथित तौर पर हमला किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़