केरल में अगले दो दिनों में मॉनसून, लू की संभावना नहीं, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

monsoon
ANI
अंकित सिंह । May 27 2022 4:10PM

आरके जेनामणि ने आगे बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में, केरल तट और दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादलों की उपस्थिति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल में मानसून की शुरुआत 2-3 दिनों में होने की संभावना है।

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी है। लोगों को इस गर्मी से राहत कब मिलेगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। सवाल यह भी है कि आखिर देश में मानसून दस्तक कब देगी? इसको लेकर अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बड़ी बात कही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आरके जेनामणि ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में केरल में मानसून पहुंच सकता है। इसके साथ ही दिल्ली में आगामी कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। जेनामणि ने बताया कि वर्षा के कारण, भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे है। अगले 5 दिनों में कोई लू की स्थिति नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय है और वहां बारिश का कारण बनेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत में जलवायु परिवर्तन के कारण भीषण गर्मी की संभावना 30 गुना अधिक

आरके जेनामणि ने आगे बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में, केरल तट और दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादलों की उपस्थिति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल में मानसून की शुरुआत 2-3 दिनों में होने की संभावना है। वहीं दिल्ली के लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है। जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छीटें पड़ने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच मौसम का बदला मिजाज, हल्की बारिश हुई, एक सप्ताह तक लू के कोई आसार नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता66 प्रतिशत दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 176 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़