महिलाओं के अधिकार सुरक्षित करने के लिए और प्रयासों की जरूरत: सोनिया

more-efforts-needed-to-secure-the-rights-of-women-sonia
[email protected] । Sep 29 2019 2:30PM

कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा,‘‘वर्तमान हालात में हमें महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए और प्रयास करने की जरूरत है।’’

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि वर्तमान हालात में महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए लोगों को प्रयास करने की जरूरत है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘शरदीय नवरात्र’ और ‘दुर्गा पूजा’ के अवसर पर लोगों को बधाई संदेश में यह बात कही। गांधी ने कहा कि आगामी नौ दिन में देवी के नौ रूपों की पूजा होती है और शक्ति की यह उपासना समाज में महिलाओं के अहम स्थान से भी जुड़ी है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के पावर सेंटर में ''भाई'' की वापसी से राहुल खेमा चिंतित, माने जाते हैं रामबाण

कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा,‘‘वर्तमान हालात में हमें महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए और प्रयास करने की जरूरत है।’’ गांधी ने कहा कि देवी के नौ रूप साहस, वीरता, समृद्धि, शक्ति, बुद्धि, ज्ञान और सकारात्मक शक्तियों के प्रतीक हैं।

इसे भी पढ़ें: वर्तमान समय के शासक मनमोहन सिंह के ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकते हैं: सोनिया

उन्होंने कहा,‘‘उम्मीद करती हूं कि व्रत और पूजा अर्चना के जरिए उपासक अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएंगे और नकारात्मक शक्तियों को हराएंगे।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नवदुर्गा पूजा पर वह उम्मीद करती हैं कि देश भर में भाईचारा, प्यार, शांति और शक्ति का संचार हो।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़