करौली में पत्थरबाजी की घटनाओं में 35 से अधिक लोग घायल, शहर में लगाया गया कर्फ्यू

पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना में 35 से अधिक लोग घायल हो गये। करौली शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये 50 अधिकारियों सहित 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गये है।
पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना में 35 से अधिक लोग घायल हो गये। करौली शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये 50 अधिकारियों सहित 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गये है। करौली जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि ‘‘ शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं। स्थिति तनाव पूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि ‘‘पत्थबाजी की घटना में 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें से पांच-सात लोगों को करौली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।’’Rajasthan | Section 144 imposed in Karauli from 6:30pm today, April 2, to 12am on April 4, in connection with a case of stone-pelting at a 'Shobha Yatra' (bike rally) in the city. Internet to also be shut on April 2 & 3 (till midnight): Karauli DM Rajendra Singh Shekhawat
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 2, 2022
इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों डॉ. हेडगेवार को करनी पड़ी RSS की स्थापना? जहां व्यक्ति पूजा है निषेध
पुलिस ने बताया कि शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके से जब बाइक रैली गुजर रही थी उसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने रैली पर पथराव किया जिससे तनाव पैदा हुआ और कुछ दुपहिया वाहनों व दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिये भरतपुर के पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं। पुलिस महानिदेशक एम एल राठौड ने भी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजीब कुमार, पुलिस महानिरीक्षक भरतलाल मीणा, जयपुर उपमहानिरीक्षक (अपराध शाखा) राहुल प्रकाश और जयपुर (दक्षिण) के उपायुक्त मृदुल कछावा को तैनात किया है।
अन्य न्यूज़












