पति से झगड़े के बाद महिला ने की 11 महीने के बेटे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

mother arrested in her child murder

दिल्ली के फतेहपुर बेरी से मां की ममता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 11 महीने के बच्चे की गला घोंट कर हत्या कर दी। मामले में आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के फतेहपुर बेरी से मां की ममता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 11 महीने के बच्चे की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस दावा कर रही है कि पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। 9 जुलाई को बच्चे को बुखार होने पर पिता ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद मां ने गुस्से में अपनी चुन्नी से गला घोंट पर बच्चों की जान ले ली। पुलिस को इस मामले में दो कॉल किए गए थे। एक में कहा गया कि मां ने अपने बच्चे की हत्या कर दी है। वहीं दूसरी कॉल पर कहा गया कि बाप ने अपने बच्चे का कत्ल कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कलियुगी बेटे को मिली फांसी की सजा, मां की हत्या करने के बाद किया था ऐसा...

पड़ोसियों ने बच्चे को करवाया भर्ती

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो बच्चे का शव घर में बेड पर पड़ा मिला। मामले में पड़ोसियों ने बच्चे को पास के अपैक्स अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरा मामला फतेहपुर बेरी के तेरा गांव का है। पुलिस की जांच में मां-बाप दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरु कर दिया। पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि मां ने ही बच्चे की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मां का नाम ज्योति है। ज्योति की उसके पति सतवीर से साल 2011 में शादी हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बुजुर्ग महिला से बाइक सवार लोगों ने लूटपाट की, तीन गिरफ्तार 

शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े हुआ करते थे क्योंकि सतवीर अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था। ज्योति गुरुग्राम के रिटोज गांव की रहने वाली है। जब वह महज 16 साल की थी तभी उसकी शादी सतवीर से हो गई थी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़