मुखी ने अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 22, 2016 5:10PM
भाजपा नेता जगदीश मुखी ने आज केंद्र शासित क्षेत्र अंडमान निकोबार के 12वें उपराज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाल लिया। मुखी ने उपराज्यपाल (सेवानिवृत्त) एके सिंह से कार्यभार संभाला।
पोर्ट ब्लेयर। भाजपा नेता जगदीश मुखी ने आज केंद्र शासित क्षेत्र अंडमान निकोबार के 12वें उपराज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाल लिया। कलकता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गिरीश चंद्र गुप्ता ने उन्हें यहां राजनिवास में आयोजित एक औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुखी ने उपराज्यपाल (सेवानिवृत्त) एके सिंह से कार्यभार संभाला जिनकी नियुक्ति जुलाई 2013 में हुई थी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनिन्दो मजूमदार ने नियुक्ति का वारंट पढ़ा। मुखी विगत में मंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रह चुके हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। उन्होंने ‘कंपनी लॉ एंड सेक्रेटैरियल प्रैक्टिस’ नाम की किताब भी लिखी है।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़