मुकुल रॉय की फिसली जुबान, कहा- उपचुनाव में जीतेगी भाजपा, फिर तुरंत किया सुधार

Mukul Roy
अंकित सिंह । Aug 9 2021 5:44PM

मुकुल रॉय ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मां माटी मानुष के दम पर त्रिपुरा में भी तृणमूल कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। मुकुल रॉय ने कहा कि भाजपा राज्य में कहीं नहीं रहेगी।

हाल में ही भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकुल रॉय की एक बार फिर से जुबान फिसल गई। बंगाल की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले मुकुल रॉय ने ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ रही है। मुकुल रॉय के बयान पर अब तृणमूल कांग्रेस पर सफाई दे रही है। कृष्णा नगर नॉर्थ सीट पर एक संवाददाता सम्मेलन में मुकुल रॉय ने यह कह कर सभी को चौंका दिया कि आने वाले उपचुनाव में भाजपा जीतेगी। हालांकि मुकुल रॉय ने अपनी इस गलती को तुरंत सुधार ली। लेकिन भाजपा उनके इस बयान को लटकते हुए कहा कि ना चाहते हुए भी मुकुल रॉय से सच बाहर आ ही गया।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा सांसदों को भाजपा ने जारी किया व्हिप, 10 और 11 अगस्त को मौजूद रहने को कहा गया

आपको बता दें कि नार्थ कृष्णानगर सीट से मुकुल रॉय ही विधायक हैं। उन्हें भाजपा ने टिकट दिया था। हालांकि अब वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ऐसे में दल बदल कानून के नियम के अनुसार उन्हें इस्तीफा देना पड़ सकता है। उनके इस्तीफा देने के बाद कृष्णानगर सीट पर उपचुनाव होंगे। इसी उपचुनाव के बारे में मुकुल रॉय बात कर रहे थे। अपनी गलती को सुधारते हुए मुकुल रॉय ने कहा कि बेशक उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस जीतेगी, बीजेपी को शिकस्त दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: MP से निर्दलीय विधायक ‘शेरा’ ने दी अपनी पत्नी की खंडवा सीट से दावेदारी, कहा - सर्वे में सबसे आगे है नाम

मुकुल रॉय ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मां माटी मानुष के दम पर त्रिपुरा में भी तृणमूल कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। मुकुल रॉय ने कहा कि भाजपा राज्य में कहीं नहीं रहेगी। पूरी तरह बर्बाद कर दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी नेतृत्व करती रहेंगी। आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस से निकाले जाने के बाद मुकुल रॉय ने भाजपा का दामन थामा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए लगातार रणनीति बनाते रहे। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में भी मुकुल रॉय ने भाजपा के लिए रणनीति बनाई थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़