Mumbai: बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लगी, पांच महिलाएं अस्पताल में भर्ती

Fire breaks out
प्रतिरूप फोटो
ANI

अधिकारी ने बताया कि कर्वे नगर के म्हाडा कॉलोनी स्थित एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में सुबह नौ बजकर करीब 26 मिनट पर आग लग गई और करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया।

मुंबई। मुंबई के कांजुरमार्ग स्थित एक आवासीय इमारत की चौथी मंजिल के एक फ्लैट में रविवार सुबह आग लगने के बाद पांच महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन बुजुर्ग महिलाएं हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कर्वे नगर के म्हाडा कॉलोनी स्थित एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में सुबह नौ बजकर करीब 26 मिनट पर आग लग गई और करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़ें: BJP का मजबूती से मुकाबला कर रहे क्षेत्रीय दलों का सहयोग करें राष्ट्रीय पार्टियां : अखिलेश

उन्होंने बताया, आग बिजली के तारों, कॉमन मीटर केबिन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक डक्ट तक ही सीमित थी। दमकल विभाग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और फंसे हुए पांचों महिलाओं को वहां से निकाला गया। उन्होंने बताया, ‘‘पांचों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़