मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आईपीएस अधिकारी के पति को गिरफ्तार किया

Mumbai police
प्रतिरूप फोटो
ANI

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि चव्हाण, जो एक अलग धन शोधन मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में था, को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की महाराष्ट्र कैडर की एक अधिकारी के पति पुरुषोत्तम चव्हाण को 24.78 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि चव्हाण, जो एक अलग धन शोधन मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में था, को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि चव्हाण के खिलाफ धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों की जांच कर रही ईओडब्ल्यू ने शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में एक अर्जी दी थी, जिसमें से एक मामले में पूछताछ के लिए उसे हिरासत में देने का अनुरोध किया था। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने इस अर्जी को स्वीकार कर लिया और उसे ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़