जेलिआंग ने किया कैबिनेट विस्तार, एक और मंत्री शामिल

नगालैंड के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री टी.आर. जेलिआंग ने आज मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए उसमें और एक मंत्री को शामिल किया। राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने पांगतीआंग को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
कोहिमा। नगालैंड के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री टी.आर. जेलिआंग ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए उसमें और एक मंत्री को शामिल किया। राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने एनपीएफ सदस्य ई.ई. पांगतीआंग को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। राज भवन के दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जेलिआंग, विधानसभा के अध्यक्ष इमतिवपांग एइर और वरिष्ठ नौकरशाह मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में 11 और मंत्री हैं। ये मंत्री हैं- जी. काइतो आये, इमकोंग एल. इमचेन, तोखेहो येपथोमी, वाई. पात्तोन, किपिलि सांगतम, नेईकिसाली निक्की किरे, केजोंग चांग, नेइबा क्रोनु, ई.ई. पांगतीआंग, इमतीलेम्बा सांगतम और महोनलुमो किकोन। इनमें से नौ मंत्री नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के हैं जबकि दो भाजपा के हैं। जेलिआंग ने 19 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
अन्य न्यूज़












