सीधी मामला: नरोत्तम मिश्रा ने राहुल को घेरा, बोले- इटली में बैठकर उन्होंने ट्वीट किया है

Narottam Mishra

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सामूहिक बलात्कार से जुड़ी एक खबर की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि एक और निर्भया ! कब तक सहेंगे नारी पर वार ?

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि इटली में बैठकर उन्होंने ट्वीट किया है। इतनी दूर से उनको मध्य प्रदेश दिखा, राजस्थान नहीं दिखा, महाराष्ट्र नहीं दिखा। घटना कोई भी हो चाहे यहां की हो या फिर वहां की दुखद है। दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीधी सामूहिक बलात्कार मामले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को घेरा था। 

इसे भी पढ़ें: शर्मसार ! मध्य प्रदेश में निर्भया जैसी दरिंदगी, विधवा के गुप्तांग में सरिया डाला गया 

उन्होंने सामूहिक बलात्कार से जुड़ी एक खबर की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि एक और निर्भया ! कब तक सहेंगे नारी पर वार ? उल्लेखनीय है कि शनिवार को सीधी जिले के अमिलिया गांव में विधवा महिला का सामूहिक बलात्कार हुआ और फिर महिला के गुप्तांग में लोहे का सरिया डाल दिया गया। गंभीर हालत में महिला को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जहां पर पीड़िता का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: NCW सदस्य के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी, इससे महिला सुरक्षा नहीं होगी सुनिश्चित 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल को घेरते हुए एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि इतनी दूर से उनको मध्य प्रदेश दिखा, राजस्थान नहीं दिखा, महाराष्ट्र नहीं दिखा। घटना कोई भी हो चाहे यहां की हो पीड़ादायिक है। परंतु इतनी दूर से उनको महाराष्ट्र क्यों नहीं दिखा ? ऐसे प्रसंग नहीं दिखते हैं तो या आदमी दूर से देख रहा हो, या गुरूर से देख रहा हो। मेरे निवेदन है सहूर से देखो।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़