Odisha के Nayagarh में डिवाइडर से टकराकर खेत में गिरी बस, 30 यात्री घायल

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

ओडिशा के नयागढ़ जिले में मंगलवार तड़के करीब दो बजे एक यात्री बस डिवाइडर से टकराकर करीब 20 फुट नीचे धान के खेत में जा गिरी। कंधमाल के दारिंगबाड़ी से भुवनेश्वर जा रही इस बस में सवार 40 यात्रियों में से कम से कम 30 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों ने बस का अगला शीशा तोड़कर जान बचाई, जिसके बाद सभी घायलों को नयागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओडिशा के नयागढ़ जिले में मंगलवार को एक बस डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क से फिसलकर धान के खेत में जा गिरी, जिससे उसमें सवार कम से कम 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा नयागढ़ बाईपास पर रात करीब दो बजे हुआ, जब चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने कहा, “40 यात्रियों को लेकर भुवनेश्वर जा रही बस सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद बाईपास से करीब 20 फुट नीचे जा गिरी।” अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय बस कंधमाल के दारिंगबाड़ी से आ रही थी और हादसे के बाद यात्रियों ने आगे का शीशा तोड़कर वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि सभी घायल यात्रियों को पास के नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया। अस्पताल के एक चिकित्सक ने कहा, “अधिकतर घायल यात्रियों की हालत स्थिर है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़