NDA सरकार बनाने को तैयार, PM के नेतृत्व के कारण मिली जीत: संजय जायसवाल
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 11 2020 9:17AM
जायसवाल ने गठबंधन की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा, राजग ने अपनी गरीब हितैषी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण जीत दर्ज की।
नयी दिल्ली। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में सरकार बनाने के लिए तैयार है क्योंकि गठबंधन ने 121 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जायसवाल ने गठबंधन की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा, राजग ने अपनी गरीब हितैषी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण जीत दर्ज की।
जनता ने मोदी के नेतृत्व पर एक बार फिर विश्वास जताया है। कुल 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 सीट का है। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री को लेकर कोई बदलाव किया जाएगा क्योंकि भाजपा ने अपनी गठबंधन सहयोगी जदयू से अधिक सीटों पर विजय पाई है तो जायसवाल ने कहा कि दोनों दल एक साथ लड़े और चुनाव से पहले ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया गया था।हम पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं क्योंकि NDA तथा RJD के बीच इतना अंतर है कि इसमें अब कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।इनका(RJD)एक ही एजेंडा है जीते तो ठीक और अगर नहीं जीते तो चीटिंग का आरोप लगाते हैं:RJD द्वारा EVM पर आरोप लगाने पर संजय जायसवाल,BJP #BiharElectionResults pic.twitter.com/Xt33kEVC13
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़