अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का नहीं आया कोई नया मामला, कुल संक्रमितों की संख्या 4,912 है

Andaman and Nicobar

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,912 है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में आठ और लोग इस बीमारी से उबर गए हैं, जिससे इस द्वीपसमूह में ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,789 हो गई।

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,912 है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में आठ और लोग इस बीमारी से उबर गए हैं, जिससे इस द्वीपसमूह में ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,789 हो गई। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब 61 मरीजों का इलाज चल रहा, जबकि अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़