अंडमान निकोबार द्वीप समूह में लगातार दूसरे दिन भी नहीं आया कोविड-19 का नया मामला

No new COVID-19 case in Andamans

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 का कोई मामला नहीं आया है।अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से अब तक 62 मरीजों की मौत हो चुकी है। केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल नौ मरीजों का उपचार चल रहा है और सभी मरीज दक्षिणी अंडमान जिले के हैं।

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले दो दिन में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 5,009 है जबकि अब तक 4,938 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत की ऐक्ट ईस्ट नीति को लागू करने में असम का महत्वपूर्ण स्थान है: एस जयशंकर

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से अब तक 62 मरीजों की मौत हो चुकी है। केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल नौ मरीजों का उपचार चल रहा है और सभी मरीज दक्षिणी अंडमान जिले के हैं। वहीं, दो अन्य जिले नॉर्थ और मिड्ल अंडमान-निकोबार अब कोविड-19 मुक्त हैं। यहां एक भी मरीज का उपचार नहीं चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार तक 4,407 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को कोविड-19 के टीके लगे हैं। वहीं कम से कम 182 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़