'नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वैश्विक निवेश और रोजगार का बड़ा केंद्र"

Dhirendra Singh
PR

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने फिल्म सिटी को लेकर कहा कि 'यह पहल उत्तर प्रदेश को मनोरंजन एवं मीडिया उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगी। इससे प्रदेश में प्रतिभाओं को मंच मिलेगा तथा आर्थिक गतिविधियों में व्यापक वृद्धि होगी।' इस मौके कर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर भी उपस्थित रहे।

दिनांक 08 अप्रैल 2026 को लखनऊ के कालीदास मार्ग स्थित आवास पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर, जेवर के विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं प्रस्तावित फिल्म सिटी की प्रगति को लेकर वार्ता हुई। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एशिया के प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने में मील का पत्थर सिद्ध साबित होगा। इसके माध्यम से न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।"

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने फिल्म सिटी को लेकर कहा कि "यह पहल उत्तर प्रदेश को मनोरंजन एवं मीडिया उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगी। इससे प्रदेश में प्रतिभाओं को मंच मिलेगा तथा आर्थिक गतिविधियों में व्यापक वृद्धि होगी।" इस मौके कर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आश्वस्त किया कि "प्रदेश सरकार नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं फिल्म सिटी व अन्य परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है।" अंत में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 'उनके दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ‘नए भारत के विकास के इंजन’ के रूप में स्थापित हो रहा है और आने वाले समय में प्रदेश निवेश, रोजगार और विकास के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़