Odisha Medical PG Exam: अब डॉक्टरों के एग्जाम में सेंध, whatsapp पर बंट गया क्वेश्चन पेपर

2023-26 बैच के स्टूडेंट्स एमडीएमएस के जनरल सर्जरी थ्योरी का पेपर दे रहे थे। तभी जानकारी मिली कि पेपर कथित तौर पर लीक हो गया है। हालांकि यूनिवर्सिटी फिलहाल इसे पेपर लीक का केस नहीं बता रही है। मैनेजमेंट का कहना है कि पहले अलग-अलग एग्जामिनेशन सेंटर्स की जांच की जाएगी। फिर कंफर्म किया जाएगा कि यह पेपर लीक का मुद्दा है भी या नहीं। अभी इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई है कि जो पेपर कथित तौर पर लीक हुआ है उसको कैंसिल किया जाएगा या फिर नहीं।
एक तरफ एग्जामिनेशन हॉल में मेडिकल का पेपर चल रहा था और दूसरी तरफ WhatsApp ग्रुप पर क्वेश्चन पेपर शेयर किए जाने लगे। क्वेश्चन पेपर के साथ सवालों के जवाब भी शेयर किए जा रहे थे। कथित पेपर लीक का यह मामला 27 जुलाई का है। अधिकारियों ने बताया कि क्वेश्चन पेपर की फोटो एग्जामिनेशन हॉल के अंदर से ही क्लिक की गई है। यह मामला ओडसा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस का है। 2023-26 बैच के स्टूडेंट्स एमडीएमएस के जनरल सर्जरी थ्योरी का पेपर दे रहे थे। तभी जानकारी मिली कि पेपर कथित तौर पर लीक हो गया है। हालांकि यूनिवर्सिटी फिलहाल इसे पेपर लीक का केस नहीं बता रही है। मैनेजमेंट का कहना है कि पहले अलग-अलग एग्जामिनेशन सेंटर्स की जांच की जाएगी। फिर कंफर्म किया जाएगा कि यह पेपर लीक का मुद्दा है भी या नहीं। अभी इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई है कि जो पेपर कथित तौर पर लीक हुआ है उसको कैंसिल किया जाएगा या फिर नहीं। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि तस्वीरें परीक्षा हॉल के अंदर से ली गई थी। शायद कोई व्यक्ति सिक्योरिटी चेक से बच गया और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सेंटर के अंदर लेकर चला गया। अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पेपर खत्म होने से पहले पेपर की फोटो कैसे खींची गई। उसे शेयर कैसे किया गया और किस डिवाइस से उसे शेयर किया गया।
इसे भी पढ़ें: Paper Leak रोकने को केवल फास्ट-ट्रैक कोर्ट काफी नहीं: Jairam Ramesh का मोदी सरकार पर हमला
हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक कथित पेपर लीक का खुलासा तब हुआ जब भुवनेश्वर के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के पीजी स्टूडेंट ने बताया कि उसे WhatsApp ग्रुप में क्वेश्चन पेपर की फोटो मिली हैं। WhatsApp ग्रुप के बनाने वालों और सदस्यों की पहचान करने के लिए अभी जांच चल रही है। शिकायतों के बाद, एकेडमिक अधिकारियों ने परीक्षा के नियमों की समीक्षा के लिए एक वर्चुअल मीटिंग बुलाई। इस घटना पर बात करते हुए, MKCG MCH के चेयरमैन प्रोफेसर हरेकृष्ण दलाई ने कहा, "पेपर लीक की शिकायतों के बाद एक वर्चुअल मीटिंग की गई। बाकी दो परीक्षाओं के आयोजन के बारे में वाइस-चांसलर ने जो भी निर्देश दिए हैं, उनका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
पेपर के फैलने का समय और अधिकारियों का जवाब
मामले को साफ़ करते हुए अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि पेपर परीक्षा से पहले लीक होने के बजाय हॉल के अंदर से ही बाहर भेजा गया था। प्रोफ़ेसर दलाई ने कहा हम इसे परीक्षा का पेपर 'लीक' होने का मामला नहीं कहेंगे, बल्कि यह पेपर बाहर भेजा गया था। 'लीक' शब्द का इस्तेमाल तब किया जाता है जब परीक्षा से पहले ही प्रश्न-पत्र छात्रों तक पहुँच जाए, लेकिन इस मामले में पेपर बाँटे जाने के बाद बाहर भेजा गया। हमें शक है कि इसे फैलाने के लिए किसी गैजेट या ऐप का इस्तेमाल किया गया था। हम नियमित रूप से तलाशी और सुरक्षा जाँच करते हैं, फिर भी अगर किसी छात्र ने चुपके से फ़ोन अंदर पहुँचा दिया होगा, तो शायद इसी तरह पेपर बाहर गया होगा। भविष्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए हम ज़रूरी कदम उठाएँगे।
अन्य न्यूज़















