Odisha Govt हर साल बाघों की गणना कराएगी, वन विभाग ने तैयार की रणनीति

tigers
ANI

राज्य के 47 वन प्रभागों में 15 अक्टूबर, 2023 और 10 फरवरी, 2024 के बीच किए गए एक सर्वेक्षण के पूरा होने के बाद सोमवार को यह घोषणा की। राज्य में 2022 में बाघों की संख्या 20 थी।

ओडिशा सरकार ने बाघों की आबादी पर नजर रखने और उसके अनुसार अपनी रणनीति तैयार करने के लिए राज्य में बाघों की हर साल गणना कराने का फैसला किया है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को घोषणा की कि ओडिशा में अब 30 बाघ और आठ शावक हैं। उन्होंने राज्य के 47 वन प्रभागों में 15 अक्टूबर, 2023 और 10 फरवरी, 2024 के बीच किए गए एक सर्वेक्षण के पूरा होने के बाद सोमवार को यह घोषणा की। राज्य में 2022 में बाघों की संख्या 20 थी।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुशांत नंदा ने संवाददाताओं से कहा, “सर्वेक्षण रिपोर्ट से पता चलता है कि ओडिशा में बाघों की आबादी बढ़ी है। राज्य सरकार ने पहले ही वन विभाग और वन्यजीव शाखा को हर साल गणना करने और बाघों की आबादी पर नजर रखने के लिए कहा है, ताकि हम अपनी रणनीतियों का प्रबंधन कर सकें।’’ उन्होंने कहा कि बाघों की अगली गणना रिपोर्ट अगले साल जारी की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़