थरूर ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- CAA और NRC के बाद अयोध्या में 8 करोड़ लोगों को भूलना चिंता की बात

Shashi Tharoor

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, ‘‘ सीएए/एनआरसी के बाद आठ करोड़ लोगों को भूल जाना चिंता का विषय है। अगर यह अनजाने में हुआ है तो सुधार करने से आश्वासन मिलेगा।’’

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों का जिक्र किया जबकि भारत की जनसंख्या 138 करोड़ से अधिक है और संशोधित नागरिकता कानून तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी के बाद आठ करोड़ लोगों को भूलना चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि अगर ‘‘चूक’’ अनजाने में हुई तो ‘‘सुधार करने से आश्वासन’’ मिलेगा। थरूर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘राम मंदिर के बारे में बात करते हुए कल प्रधानमंत्री मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों को बधाई दी। लेकिन संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े के अनुसार 2020 के मध्य तक भारत की अनुमानित आबादी 1,38,00,04,385 है।’’ 

इसे भी पढ़ें: थरूर ने कहा- हैरान हूं कि गृह मंत्री ने भर्ती होने के लिए एम्स के बजाय निजी अस्पताल को क्यों चुना 

उन्होंने कहा, ‘‘ सीएए/एनआरसी के बाद आठ करोड़ लोगों को भूल जाना चिंता का विषय है। अगर यह अनजाने में हुआ है तो सुधार करने से आश्वासन मिलेगा।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास करते हुए कहा था कि कई पीढ़ियों ने दशकों तक राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश के 130 करोड़ लोगों की ओर से उनके उस बलिदान के लिए उन्हें नमन करता हूं , जिससे राम मंदिर की नींव रखने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़