एग्जिट पोल सामने आने पर बोले शिवराज, पूर्ण बहुमत से बनेगी BJP की सरकार

only-bjp-would-form-government-in-madhya-pradesh-says-shivraj-chouhan
[email protected] । Dec 8 2018 4:27PM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ शनिवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ के दर्शन किये।

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ शनिवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ के दर्शन किये। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और वह यहां माई पीतांबरा का आशीर्वाद लेने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: अधिकतर सही साबित होने वाले टुडेज चाणक्या ने भी कहा- MP, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीतेगी

सिंह अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दतिया आए। हवाई पट्टी से वह सीधे पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से केवल इतना ही कहा कि उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पीतांबरा माई से प्रार्थना की है। एग्जिट पोल पर उनका कहना था कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि उन्होंने यह दावा भी नारे के साथ कर दिया, ‘अबकी बार 200 पार।’ इसके बाद वह राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गए।

यहां देखें वीडियो: 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़