स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करें: खट्टर

‘स्वराज- भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ दूरदर्शन द्वारा बनाया गया 75-एपिसोड का एक धारावाहिक है, जो 15वीं शताब्दी के बाद से भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाएगा, जब वास्को डी गामा देश आये थे।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
‘स्वराज- भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ दूरदर्शन द्वारा बनाया गया 75-एपिसोड का एक धारावाहिक है, जो 15वीं शताब्दी के बाद से भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाएगा, जब वास्को डी गामा देश आये थे। यह धारावाहिक पिछले महीने भारतीय इतिहास के, स्वतंत्रता संग्राम के अनभिज्ञ पहलुओं, नायकों के जीवन और बलिदानों को प्रदर्शित करने के लिए शुरू किया गया था। एक आधिकारिक बयान में खट्टर के हवाले से कहा गया, ‘‘इस धारावाहिक के जरिये लोगों को स्वतंत्रता संग्राम की कहानियों की झलक देखने को मिलेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा माना जाता है कि स्वतंत्रता संग्राम 1857 में शुरू हुआ था, लेकिन इससे पहले भी कईं क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने पहले मुगलों से युद्ध किया, इसके बाद अंग्रेज़ों से लोहा लिया। इस संघर्ष में कईं महान लोगों ने बलिदान दिए, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं है।’’
इसे भी पढ़ें: जब चौधरी देवीलाल ने 1977 और 1989 में विपक्षी दलों को एक मंच पर किया था खड़ा, क्या पिता की तरह सभी को एकजुट कर पाएंगे चौटाला?
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव में बहादुर शहीदों की जानकारी को 75-एपिसोड के धारावाहिक के जरिये आम लोगों तक पहुंचाने के लिए दूरदर्शन द्वारा किया गया यह प्रयत्न सराहनीय है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम के तहत दो साल से पूरे देश में कई देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। ‘स्क्रीनिंग’ कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, गृह मंत्री अनिल विज और शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी मौजूद थे।
अन्य न्यूज़