Karnataka Election 2023: कांग्रेस-बीजेपी और JDS समेत अन्य दलों ने चुनाव प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

Karnataka Election 2023
Creative Commons licenses

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अब 15 दिन का समय बचा है। इस दौरान राज्य में सभी पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार अभियान पूरे जोर पर है। सभी राजनीतिक पार्टियां तमाम नेताओं के साथ चुनाव प्रचार के लिए मैदान में हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 10 मई को चुनाव होने हैं। मतदान में अब महज 15 दिन का समय बचा है। इस दौरान राज्य में चुनाव प्रचार अभियान पूरे जोर पर हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने राज्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नेता मतदाताओं को आकर्षित करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार करने के लिए राज्य के विभिन्न भागों में प्रदेश के नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी शासित विभिन्न राज्यों मुख्यमंत्रियों और कई अन्य नेताओं की फौज उतार दी है। बीजेपी राज्य में रोड शो, जनसभाएं और बैठकें आदि कर रही है।

सत्ता में आने को बेताब कांग्रेस

वहीं दूसरी ओर सत्ता में आने के लिए बेताब कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। इसी दौरान उडुपी के कौप निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार सोराके ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी आज यानि की गुरुवार को मछुआरों के साथ संवाद करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने बताया कि उचिला महालक्ष्मी मंदिर के शालिनी जी शंकर ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा।

इसे भी पढ़ें: karnataka में योगी बोले- तुष्टिकरण का काम करती है कांग्रेस, धर्म के आधार पर आरक्षण देना असंवैधानिक

जेडीएस भी नहीं छोड़ना चाहती कोई कसर

वहीं जेडीएस के वयोवृद्ध नेता और पूर्व पीएम एच डी देवेगौड़ा और उनके बेटे व पूर्व सीएम एच डी कुमारस्वामी ने चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाली है। लेकिन इस चुनाव में बीजेपी पार्टी अपने पूरे जोश के साथ उतरी है। प्रचार अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कर्नाटक के पार्टी मामलों के प्रभारी महासचिव अरूण सिंह मोर्चा संभाले हुए हैं। 

वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और सीएम बसवराज बोम्मई भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। भाजपा ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कन्नड़ अभिनेता सुदीप को भी चुनाव प्रचार में उतारा है। इसके अलावा विजयनगर और मैसुरु जिलों में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुनाव प्रचार में लगे हैं।

पीएम मोदी ने दिया गुरुमंत्र

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को धार देने के लिए पीएम मोदी भी आज से चुनाव मैदान में उतरे हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक में डिजिटल माध्यम से बीजेपी के 50 लाख कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। बता दें कि कर्नाटक के 224 सजस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कुल 2,613 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को मतगणना की जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़