NCP प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल का दावा, महाराष्ट्र में भाजपा के 10 से अधिक विधायक असंतुष्ट

Jayant Patil

महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि भाजपा के 10 से अधिक विधायक असंतुष्ट हैं। वे उस पार्टी की व्यवस्था से परेशान हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा के 10 से अधिक विधायक नाराज हैं और उन्हें राकांपा में शामिल करने पर भविष्य में फैसला लिया जा सकता है। पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “भाजपा के 10 से अधिक विधायक असंतुष्ट हैं। वे उस पार्टी की व्यवस्था से परेशान हैं। उन्होंने इस बारे में कई बार हमसे बात की है। इसलिए भविष्य में उनके बारे में निर्णय लिया जा सकता है।” 

इसे भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो कार शेड की जमीन को लेकर कोर्ट का आदेश उद्धव सरकार के लिए करारा झटका: भाजपा 

जनसुराज्य पार्टी के एक पूर्व विधायक को राकांपा में शामिल करने के बाद जल संसाधन मंत्री पाटिल ने यह बात कही। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राकांपा को पश्चिमी महाराष्ट्र में अपना आधार मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। बाद में पवार ने संवाददाताओं से कहा कि महा विकास आघाडी में यह निर्णय लिया गया है कि यदि विपक्ष का कोई भी विधायक इस्तीफा देकर राकांपा, शिवसेना या कांग्रेस में शामिल होता है तो अन्य दो पार्टियां, भाजपा के खिलाफ उसकी उम्मीदवारी का समर्थन करेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़