पाक सैनिकों की कायराना हरकत जारी, फिर किया LOC पर गोलीबारी

Pak army soldiers protested, again fired on LOC
प्रतिरूप फोटो
[email protected] । Feb 24 2018 3:10PM

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी की।

श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने गोलीबारी का समुचित जवाब दिया।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों को सुबह 11 बज कर करीब 50 मिनट पर निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने समुचित जवाबी कार्रवाई की । अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़