बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ और राजौरी जिलों में फिर किया सीजफायर उल्लंघन

pakistan-violates-ceasefire-along-loc-in-rajouri-and-poonch
[email protected] । Sep 21 2019 1:04PM

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने पहले शुक्रवार को रात आठ बजे से 10 बजे के बीच नौशेरा में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फिर रात करीब पौने 12 से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दागे।

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों का निशाना बनाते हुए एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर और राजौरी के नौशेरा में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने पहले शुक्रवार को रात आठ बजे से 10 बजे के बीच नौशेरा में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फिर रात करीब पौने 12 से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दागे।

इसे भी पढ़ें: पाक ने इस साल 2,050 से अधिक बार किया सीजफायर उल्लंघन, 21 भारतीयों की मौत

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी भारतीयके हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़