पाकिस्तान ने कठुआ जिले की बस्तियों पर की गोलीबारी, एक महिला जख्मी

Kashmir

अधिकारियों के अनुसार आज सुबह तक जारी गोलीबारी के कारण मनयारी गांव में एक महिला घायल हो गयी। गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले बाशिंदों के बीच दहशत फैल गयी।

जम्मू। पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और बस्तियों पर गोलीबारी की जिससे एक महिला घायल हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कई अग्रिम सीमा चौकियों और मनयारी, सपवाल और करोल कृष्णा इलाके में बस्तियों को निशाना बनाया जिसके बाद बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव प्रक्रिया को बाधित करना चाहते थे एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी: पुलिस 

अधिकारियों के अनुसार आज सुबह तक जारी गोलीबारी के कारण मनयारी गांव में एक महिला घायल हो गयी। गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले बाशिंदों के बीच दहशत फैल गयी। मनयारी के निवासी कुलदीप ने बताया, ‘‘हमें हर रात भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ता है। यह गोलीबारी लगातार हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो गोले हमारे परिसर में फटे और एक महिला घायल हो गयी।’’ कुलदीप ने कहा कि गोलीबारी के कारण कई मकानों और ढांचों को नुकसान पहुंचा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़