पन्ना प्रमुख भाजपा की ताकत हैं, उन्हें दिलों को जीतने के लिए तैनात किया जाए: राजनाथ

सिंह ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष से ज्यादा अहम हैं और उनका सम्मान होना चाहिए। हाल में दिल्ली में नगर निगम की पांच सीटों के लिए हुए उपचुनाव में चार पर आम आदमी पार्टी ने और एक सीट कांग्रेस ने जीती।
सिंह ने दिल्ली के भाजपा नेताओं से कहा कि मोदी सरकार का सुशासन और विकास में अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है... “ हमने जो वादे किए उसे हमेशा पूरा किया।” उन्होंने कहा, “ पन्ना प्रमुखों को दिल्ली में तैनात किया जाना चाहिए। मेरे खयाल में यह सबसे अहम पद है और पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है.... मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह यहां भाजपा को जीत दिला सकते हैं।”Hon'ble Defence Minister Shri @rajnathsingh and State President Shri @adeshguptabjp inaugurated the 2nd-day session of Delhi BJP's Executive Committee Meeting at Shiv Mandir, Majra Dabas Village. pic.twitter.com/L1aXsxp5F8
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) March 21, 2021
इसे भी पढ़ें: राजनाथ-ऑस्टिन के बीच वार्ता: भारत-अमेरिका ने रणनीतिक सहयोग बढ़ाने का लिया संकल्प
सिंह ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष से ज्यादा अहम हैं और उनका सम्मान होना चाहिए। हाल में दिल्ली में नगर निगम की पांच सीटों के लिए हुए उपचुनाव में चार पर आम आदमी पार्टी ने और एक सीट कांग्रेस ने जीती। दिल्ली की तीनों निगमों के 2022 में होने वाले चुनाव से पहले इन उपचुनावों को ‘सेमी-फाइनल’ के तौर पर देखा जा रहा था। दिल्ली में 272 वार्ड हैं।
अन्य न्यूज़












