प्रकाश सिंह बादल की हत्या का षडयंत्र रचनेवाला आरोपी पुलिस हिरासत में

parkash-badal-assassination-plot-alleged-khalistani-militant-arrested-in-up-s-shamli-district
[email protected] । Oct 20 2018 11:12AM

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या का कथित षडयंत्र रचने वाले आरोपी को शुक्रवार को यहां की एक अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पटियाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या का कथित षडयंत्र रचने वाले आरोपी को शुक्रवार को यहां की एक अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पंजाब और राजस्थान की पुलिस ने गुरुवार को एक संयुक्त अभियान में बीकानेर से जर्मन सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को पटियाला की एक अदालत में शुक्रवार को पेश किया गया जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जर्मन सिंह को बीकानेर के कोलायत के एक गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया। 

पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी राजस्थान पुलिस के आतंकवादरोधी दस्ते से साझा की थी। इससे पहले उन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनका संबंध खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट से होने का दावा किया गया है। इन्हें उत्तर प्रदेश के शामली जिले से दो अक्टूबर को पुलिस जांच चौकी से कथित तौर पर दो रायफल और आयुध लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन तीनों अमृत सिंह, गुरजन सिंह और करण सिंह ने खुलासा किया था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री की एक रैली में उनकी हत्या का षडयंत्र रच रहे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़