Parliament Special Session की हुई शुरुआत, जानें इससे जुड़ी हर अपडेट यहां

सरकार कोई आश्चर्यजनक कदम उठाएगी या नहीं, इस बारे में अटकलों के बीच संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। सरकार ने इस सत्र के दौरान विचार करने के लिए आठ विधेयकों को सूचीबद्ध किया है, जिसमें चुनाव आयुक्तों के चयन में बदलाव लाने वाला विधेयक भी शामिल है।
Sep 21, 2023 19:50 | चंद्रयान-3 को कोई ‘अवैज्ञानिक रंग’ नहीं दिया जाए: ए राजाद्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता ए. राजा ने बृहस्पतिवार को सरकार से कहा कि चंद्रयान-3 मिशन को कोई ‘राजनीतिक रंग’ नहीं दिया जाए और इसका नामकरण महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर किया जाए। राजा ने लोकसभा में ‘‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां’’ विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि भारत की बढ़ती वैज्ञानिक शक्ति का प्रभाव समाज के निचले स्तर तक पहुंचना चाहिए। |
Sep 21, 2023 19:49 | आरक्षण के अंदर आरक्षण हो : समाजवादी पार्टीराज्यसभा में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा कि वह लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले विधेयक के खिलाफ नहीं है लेकिन उसकी मांग आरक्षण के अंदर आरक्षण की व्यवस्थालागू करने की है। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले ‘संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर उच्च सदन में हुई चर्चा में भाग लेते हुए सपा सदस्य जया बच्चन ने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं है लेकिन उसकी कुछ शर्तें हैं। |
Sep 21, 2023 19:49 | आज भारत की वैज्ञानिक सोच पंडित नेहरू की वजह से है: थरूरअंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बड़ी भूमिका को रेखांकित करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति या पार्टी को नहीं जाता और किसी एक सरकार में इतना बड़ा काम नहीं हो सकता, बल्कि लगातार कई सरकारों के प्रयासों से यह संभव हुआ है। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान के लंबे कालखंड में पंडित (जवाहरलाल) नेहरू के योगदान को कौन नहीं मानेगा। आज भारत की वैज्ञानिक सोच पंडित नेहरू की वजह से है।’’ थरूर ने कहा कि कम बजट में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ावा देने का श्रेय भी पंडित नेहरू को जाता है। |
Sep 21, 2023 19:49 | हमारी संस्कृति को विज्ञान की विरोधी बताने वालों को कुछ नहीं पता: राजनाथरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘चंद्रयान-3’ की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), वैज्ञानिकों और देशावासियों को बृहस्पतिवार को बधाई दी और कहा कि संस्कृति एवं विज्ञान एक दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं तथा भारत की संस्कृति को विज्ञान विरोधी कहने वालों को कुछ मालूम नहीं है। उन्होंने लोकसभा में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे राष्ट्र की उपलब्धियों के बारे में चर्चा’ मे हस्तक्षेप करते हुए यह भी कहा कि ‘चंद्रयान-3’ की सफलता उन सभी लोगों के लिए गर्व का विषय है जो अपने राष्ट्र और राष्ट्र की उपलब्धियों पर गर्व करते हैं। |
Sep 21, 2023 19:48 | ‘सीना चौड़ा करके’ चीन पर चर्चा के लिए तैयार हूं: रक्षा मंत्रीरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि वह सदन में चीन के विषय पर ‘सीना चौड़ा करके’ चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने सदन में यह टिप्पणी उस वक्त की जब कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह चुनौती दी कि क्या उनमें चीन के बारे में चर्चा करने की हिम्मत है। सिंह चंद्रयान-3 की सफलता के विषय पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए अपनी बात रख रहे थे और उसी दौरान चौधरी ने उन्हें यह चुनौती दी। |
Sep 21, 2023 19:48 | जनगणना व परिसीमन के पहले ही महिला आरक्षण कानून लागू किया जाए : कांग्रेसलोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले विधेयक को सत्तारूढ़ भाजपा का ‘चुनावी एजेंडा’ और ‘झुनझुना’ करार देते हुए कांग्रेस नेता रंजीत रंजन ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में मांग की कि इस प्रस्तावित कानून को जनगणना एवं परिसीमन के पहले ही लागू किया जाना चाहिए। कांग्रेस सदस्य रंजीत रंजन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस विधेयक के पीछे षडयंत्र नजर आता है क्योंकि सरकार साढ़े नौ साल बाद इसे लेकर आई है। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले ‘संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर उच्च सदन में चर्चा की शुरुआत करते हुए रंजन ने कहा कि 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र में महिला आरक्षण की बात की गई थी लेकिन उसने इसे पेश करने में इतना लंबा समय लगा दिया। |
Sep 21, 2023 19:48 | लोकतंत्र का स्वर्णिम पल : मोदीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में कल महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने को भारत की संसदीय यात्रा का स्वर्णिम पल करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मातृशक्ति का भरोसा देश को नयी दिशा देगा। मोदी ने निचले सदन में इस विधेयक को पारित करने में व्यापक सहयोग के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सदन की कार्यवाही जैसे ही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री को सदन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने पूरे सदन का आभार व्यक्त किया। |
Sep 21, 2023 19:47 | महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में पेश, चर्चा शुरुलोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान वाला 128वां संविधान संशोधन विधेयक बृहस्पतिवार को राज्यसभा में चर्चा एवं पारित किए जाने के लिए पेश किया गया। देश की राजनीति पर व्यापक असर डालने की क्षमता वाले इस विधेयक को बुधवार को लोकसभा से मंजूरी मिल गई थी। संसद से पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इस विधेयक का नाम ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ हो जाएगा। |
Sep 20, 2023 18:59 | नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी- गजेंद्र सिंह शेखावतमहिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कहना है, ''महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले 9 सालों में कई फैसले लिए हैं। अब, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महिला आरक्षण विधेयक तैयार किया गया है। यह निश्चित रूप से एक कानून बनेगा और इससे कानून बनाने की प्रक्रिया और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। जिनकी सरकार थी 55 साल तक उन्हें यह कहने का कोई अधिकार नहीं है कि यह कैसे और कब किया जाना चाहिए था। पहले, उन्हें जवाब देना चाहिए कि वे यह बिल क्यों नहीं लाए।''
|
Sep 20, 2023 18:50 | अंग्रेजों से लोहा लेने में भी पीछे नहीं थी महिलाएं, बोले अर्जुन राम मेघवालमहिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सुषमा स्वराज जी ने कहा था कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व के बिना यह विकास यात्रा अधूरी है। महिलाओं ने आजादी के संग्राम में आगे बढ़कर अंग्रेजों से लोहा लिया था।
|
Sep 20, 2023 18:47 | महिला आरक्षण विधेयक पर अमित शाह बोले, नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगामहिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "यह विधेयक देश में निर्णय लेने और नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।"
|
Sep 20, 2023 18:45 | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक पर कहा- महिलाओं की लड़ाई का अंत होगामहिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कुछ पार्टियों के लिए, महिला सशक्तिकरण एक राजनीतिक एजेंडा और चुनाव जीतने का एक राजनीतिक उपकरण हो सकता है, लेकिन बीजेपी और नरेंद्र मोदी के लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। महिलाओं के अधिकार की लंबी लड़ाई का अंत होगा।
|
Sep 20, 2023 18:42 | महिला आरक्षण बिल को लेकर राहुल गांधी ने दिया बयानकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस की। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को अधूरा बताया। उन्होंने कहा कि मेरे विचार में एक बात है जो इस बिल को अधूरा बनाती है। मैं चाहूंगा कि इस बिल में ओबीसी आरक्षण भी शामिल हो। उन्होंने कहा कि इस बिल को परिसीमन और जनगणना की आवश्यकता नहीं है, बिल तुरंत लागू किया जाना चाहिए।" |
Sep 20, 2023 17:49 | महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोलना शुरू कियाकांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस में बोलते हैं |
Sep 20, 2023 15:39 | महिला आरक्षण बिल पर बोलेंगे गृहमंत्री अमित शाहकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम करीब 4 बजे लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलेंगे |
Sep 20, 2023 15:38 | नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करें विपक्ष, लोकसभा में स्मृति ईरानीलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि अब समय आ गया है कि आप विपक्ष में आगे आएं और अपने शब्दों को सिर्फ कागजों या भाषणों तक ही सीमित न रखें, बल्कि कार्रवाई के साथ बोलें और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करें। |
Sep 20, 2023 13:13 | हम बिल लाए तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है'- निशिकांत दुबेसंसद में महिला आरक्षण बिल आने के बाद निशइकात दुबे ने कहा कि हम बिल लाए हैं तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में शौचालय बनवाए और महिलाओं को सम्मान दिया। संविधान देश से चलता है। सोनिया गांधी ने कहा कि बिल को जल्दी लागू होना चाहिए। |
Sep 20, 2023 12:00 | महिलाओं को है राजनीतिक भागीदारी का इंतजार- सोनिया गांधीसोनिया गांधी ने कहा, ‘‘पिछले 13 वर्षों से महिलाएं अपनी राजनीतिक भागीदारी का इंतजार कर रही हैं, अब कुछ और वर्ष तक इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है...क्या यह बर्ताव उचित है?’’ सोनिया गांधी ने कहा कि इस विधेयक को फौरन अमल में जाया जाए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया, ‘‘जाति जनगणना कराकर एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए। इसके लिए जो कदम उठाना जरूरी है, उसे उठाना चाहिए।’’ |
Sep 20, 2023 11:58 | महिला आरक्षण विधेयक को लेकर Sonia Gandhi सदन में बोलींसोनिया गांधी ने कहा, महिला आरक्षण विधेयक पारित कराना राजीव गांधी का सपना था। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पार्टी के लिए महिला आरक्षण विधेयक पर बहस की शुरुआत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह विधेयक सबसे पहले उनके पति और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा लाया गया था। |
Sep 18, 2023 15:17 | सुप्रिया सुले ने किया सुष्मा स्वराज और अरुण जेटली को यादएनसीपी सांसद सुप्रिया सुले का कहना है, "...मैं आज पीएम के भाषण की सराहना करती हूं जहां उन्होंने सराहना की कि शासन निरंतरता है। इस देश को बनाने में पिछले 7 दशकों में विभिन्न लोगों ने योगदान दिया है जिसे हम सभी समान रूप से प्यार करते हैं। चाहे आप इसे इंडिया कहें या भारत ये आपका अपना देश है। हम सभी यहीं पैदा हुए हैं, हम सभी यहां आकर धन्य हैं... मैं उन दो लोगों को रिकॉर्ड में रखना चाहूंगी जिनका उल्लेख आज भाजपा ने नहीं किया है, जिनसे मैं अत्यधिक प्रभावित हूं। सुषमा स्वराज और अरुण जेटली का नाम लेकर उन्होंने कहा कि दोनों ही बड़े नेताओं में से एक थे जिन्होंने हमेशा अच्छे काम का समर्थन किया।
|
Sep 18, 2023 14:44 | राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों से किया गया अनुरोधराज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों से अनुरोध है कि वे भारतीय संसद की समृद्ध विरासत को मनाने और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए एक समारोह के लिए 19.09.2023 को सुबह 11 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में इकट्ठा हों: पी.सी. मोदी, महासचिव, राज्य सभा
|
Sep 18, 2023 14:27 | नए उत्साह से आए सरकारराजस्थान के मंत्री और कांग्रेस विधायक प्रताप खाचरियावास ने कहा "मुझे उम्मीद है कि नए संसद भवन में जाते हुए, बीजेपी अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करेगी... सरकार को नए संसद भवन में नए रंग-रूप में, नए उत्साह के साथ आना चाहिए।" परिणामोन्मुखी बातचीत होनी चाहिए और परिणाम दिखना चाहिए..."
|
Sep 18, 2023 12:52 | PM Modi ने कहा इसी सदन में गिरी थी अटल जी की सरकारपुराने संसद भवन में अपने अंतिम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये वो सदन है जिसने आपातकाल देखा है। इसी सदन में वन वेशन वन टैक्स का निर्णय लिया गया था। गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का निर्णय भी इसी संसद में लिया गया था। ये ही वो सदन है जहां अटल जी की सरकार महज एक वोट से गिरी थी। |
Sep 18, 2023 11:34 | हर तरफ भारत की ही चर्चा है, संसद के विशेष सत्र में पीएम मोदीसंसद के विशेष सत्र की शुरुआत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है इसमें उन्होंने कहा कि हर तरफ भारत की चर्चा हो रही है। भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफलता से पूरा हुआ है जिससे पूरा देश अभी भूत है। भारत के समक्ष का एक नया रूप विज्ञान से जुड़ा हुआ है। इससे देश और दुनिया को नया प्रभाव मिलेगा। |
Sep 18, 2023 11:32 | PM Modi ने लोकसभा में कहा, 'नई संसद में देशवासियों का पसीना लगा'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए संसद भवन में जाने से पहले देश की संसद के 75 सालों की यात्रा को याद करना जरूरी है। हम इस ऐतिहासिक भवन से आज विदा ले रहे हैं। इस ऐतिहासिक संसद भवन में देशवासियों का पसीना लगा है। भारत को आजादी मिलने से पहले हमारा सांसद भवन इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल का स्थान था। आजादी के बाद में इसे संसद भवन के तौर पर पहचान दी गई। मेरा मानना है कि संसद का यह भवन ऐतिहासिक है और यह आने वाली पीढियां को प्रेरणा देगा। |
अन्य न्यूज़